हरियाणा नगर निगम चुनाव का चुनावी बिगुल हरियाणा चुनाव आयोग के द्वारा बजा

हरियाणा के पाच जिलों में नगर निगम चुनाव का आदेश आ चुका है ।  इस आदेश के वजह से हरियाणा में अब चुनाव का बिगुल बज चुका है । आने वाले 16 दिसंबर 2018 को रोहतक यमुनानगर ,  पानीपत करनाल और हिसार में नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं ।  वहीं इस दिन फतेहाबाद की जाखल मंडी और कैथल की पुंडरी नगर पालिका में भी चुनाव होंगे । इसके लिए हरियाणा चुनाव आयोग ने चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है । 




हरियाणा में नगर निगम चुनाव का शेड्यूल कुछ इस प्रकार से है


  • 24 नवंबर 2018 को चुनाव की नोटिफिकेशन प्रकाशित की जाएगी।
  • दिसंबर 2018 को नामांकन प्रक्रिया शुरू होगीजो दिसंबर 2018 तक चलेगी। वही नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर बजे तक किए जाएंगे।
  • 07 दिसंबर 2018 को आवदेनों की स्क्रिूटनी की जाएगी ।
  • 08 दिसंबर 2018 को सुबह 11 बजे से दोपहर बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। इसी दिन फाइनल चुनाव प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की जाएगी।
  • 16 दिसंबर 2018 को सुबह 7.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक चुनाव होगा । यदि किसी जगह किसी समस्या की वजह से दोबारा चुनाव करवाने की नौबत आती है तो उसके लिए 18 दिसंबर 2018तारीख तय की गई है।
  • 19 दिसंबर 2018 को मतगणना शुरू होगी और उसी दिन नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे ।



 इस बार हरियाणा में नगर निगम चुनाव में ये है खास बातें 


  • इस बार मेयर का चुनाव सीधे मतदाताओं द्वारा किया जाएगा। 
  • पहली बार लड़े जा रहे मेयर पद के चुनाव के लिए 20 लाख रुपए खर्च सीमा तय की गई है। वहीं नगर निगम का पार्षद लाख रुपए और नगर पालिका का पार्षद लाख रुपए चुनाव में खर्च कर सकता है।
  • सभी प्रत्याशी को 10  दिन के अंदर अपना चुनाव खर्च आयोग को बताना होगा। यह न बताने वाले प्रत्याशियों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
  • देश में पहली बार नोटा को एक काल्पनिक चुनाव प्रत्याशी की तरह इस्तेमाल किया जाएगा। यदि नोटा को ज्यादा वोट मिलते हैं तो चुनाव को रद्द कर दिया जाएगा ।
  • इस बार चुनाव प्रत्याशी का फोटो बैलेट मशीन पर उसके चुनाव चिन्ह के साथ लगाया जाएगा।  एक मशीन पर मेयर के लिए वोट डाले जाएंगे जबकि दूसरी मशीन पर पार्षद के लिए वोट डाले जाएंगे।


हरियाणा में नगर निगम चुनाव


यमुनानगर रोहतक और हिसार नगर निगम में मेयर के पद को अनारक्षित किया गया है जबकि जाखल मंडी और करनाल नगर निगम और इसके साथ ही कुंडली नगर पालिका प्रधान का पद महिलाओं के लिए पूर्ण रूप से आरक्षित कर दिया गया है पानीपत नगर निगम के मेयर का पद बी सी कैटेगरी के महिला के लिए आरक्षित किया गया है । 

हरियाणा नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस में आकर की लड़ाई चल रही है । जिसमें भाजपा का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है ।  इसे चुनाव के मद्देनजर भाजपा की चुनाव समिति ने महत्वपूर्ण बैठक भी की और अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने पर खूब मंथन भी किया ।  गौरतलब है कि इस समिति ने तीनों केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह कृष्ण पाल गुर्जर और वीरेंद्र सिंह उपस्थित नहीं थे । पार्टी के अधिकारियों का कहना था कि वह किसी अन्य चुनाव में अत्यंत व्यस्त हैं । 


हरियाणा में नगर निगम चुनाव को स्थिति लेकर काफी रोचक है और इनेलो और अभय चौटाला के लिए किसी भी तरीके से या नगर निगम चुनाव अग्नि परीक्षा से कम नहीं है  । पार्टी के दो  भाग होने के पश्चात उनके सामने अब  सबसे बड़ी चुनौती यह है  कि वो खुद को  कैसे साबित करते हैं । हरियाणा नगर  निगम में इनेलो की हार व जीत काफी मायने रखती है   


भारतीय जनता पार्टी के लिए भी है चुनाव का से खास है क्योंकि यह चुनाव करनाल और रोहतक में भी हो रहे हैं करनाल जहां पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल का की जिला है तो पार्टी की सबसे ज्यादा यहां पर जीत की जरूरत है वहीं रोहतक पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गृह जिला है भाजपा ऐसा विचार बना रहे हैं कि अगर किसी भी तरीके से बस सीधे इन दोनों जगहों पर भाजपा मेयर बना लेती है तो आने वाले चुनावों के लिए वह वहां पर हवा बनाने में कामयाब हो सकते हैं । 


हरियाणा में नगर निगम चुनाव शुरू होते राजनीतिक गलियों की सरगर्मियां बढ़ चुकी है कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी इनेलो पूरी तरीके से अपना जोर-शोर लगा रही है और पांचो नगर निगम के चुनाव में अपना शत प्रतिशत योगदान देकर जीत दर्ज करने का प्रयास कर रही हैं । 

Comments

Popular posts from this blog

हरियाणा रोडवेज की हड़ताल जिसने रोक दी 4100 बसों के पहिये | Haryana Express

हरियाणा निकाय चुनावों में बंपर वोटिंग:-

हरियाणा मे कड़ाके की ठंड का असर:- न्यूनतम 5° तक गिरा पारा:-